Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के BJP विधायक ने कार्यक्रम में कहा- सरपंचनी को बुलाओ, फीलिंग आ जाएगी; मांगी माफी

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 12 November 2024
कैथल (हरियाणा) में एक कार्यक्रम में बीजेपी विधायक सतपाल जांबा ने एक महिला सरपंच के प्रतिनिधि से कहा, "सरपंचनी को बुला दो, थोड़ी फीलिंग आ जाएगी कि हमें भी कोई देखने-सुनने आया है।" इसका वीडियो सामने आने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर विधायक की आलोचना की। वहीं, विधायक ने महिला सरपंच को बहन बताते हुए माफी मांग ली है।