सरकार ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्माण के लिए मंगाईं बोलियां
सरकार ने दिल्ली में मौजूदा साउथ ब्लॉक के दक्षिण में एक्ज़ीक्यूटिव एन्क्लेव के निर्माण के लिए प्री-क्वालिफिकेशन बोलियां मंगाई हैं। एक्ज़ीक्यूटिव एन्क्लेव के निर्माण पर ₹1,171 करोड़ खर्च किए जाएंगे जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, इंडिया हाउस, केंद्रीय सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय शामिल होगा। नया निर्माण शुरू होने से पहले प्लॉट पर स्थित पुराने ढांचों को ढहाया जाएगा।


