MP में यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फूड पॉइज़निंग से 50 छात्राएं बीमार, 6 की हालत गंभीर
अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रात को खाना खाने के बाद 50 से ज़्यादा छात्राएं फूड पॉइज़निंग के कारण बीमार हो गई हैं। सभी को कैंपस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 6 की हालत गंभीर है। संस्थान के पीआरओ का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
read more at लेटेस्टली


