सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का खर्च, ट्रंप बोले- अपनी जेब से दूंगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में अधिक समय तक रहने के लिए ओवरटाइम का भुगतान अपने निजी खज़ाने से करेंगे। ट्रंप ने कहा, "अगर मुझे ज़रूरत पड़ी तो मैं इसे अपनी जेब से ही भुगतान करूंगा।" बकौल रिपोर्ट्स, अंतरिक्ष यात्रियों को कोई विशेष ओवरटाइम सैलरी नहीं मिलती।
read more at हिन्दुस्तान


