Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के सीएम ने मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उनके सामने झुककर किया प्रणाम

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 14 November, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह मीडियाकर्मियों के सामने झुककर उन्हें प्रणाम करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, मंगलवार को पटना में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के बाद लौट रहे सीएम नीतीश से पत्रकारों ने सवाल पूछना चाहा था। इस दौरान एक पत्रकार ने कहा, "क्यों नाराज़ हैं सर?"