बैडमिंटन खेलकर पानी पीने के बाद चेन्नई में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की हुई मौत
तमिलनाडु के चेन्नई में बैडमिंटन खेलने के बाद सेना के 50-वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी की मौत हो गई है। बैडमिंटन खेलते-खेलते थकने के बाद उन्होंने बैठकर पानी पिया था जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे। इसके तुरंत बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
read more at LatestLY


