Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 43 किसान संगठनों को जारी किया नोटिस

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 4 October 2021
सुप्रीम कोर्ट ने 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 43 किसान संगठनों को हरियाणा सरकार की याचिका पर नोटिस भेजा है। हरियाणा सरकार की मांग है कि इन संगठनों को भी उस रिट याचिका के संबंध में अतिरिक्त पक्षकार बनाया जाए जो नोएडा की एक महिला द्वारा सड़कें खुलवाने के लिए दायर की गई है।