Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में अकाली दल के नेता ने बेटी, मां और कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के बाद की खुदकुशी

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 23 June, 2024
बरनाला (पंजाब) में शनिवार को अकाली दल के नेता कुलवीर सिंह मान ने अपने घर पर 21-वर्षीय बेटी, 85-वर्षीय मां और पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या की और फिर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बाज़ार से लौटीं पत्नी रमनदीप ने लोगों की मदद से घर का दरवाज़ा खुलवाया तो सभी मृत मिले। रमनदीप के मुताबिक, कुलवीर डिप्रेशन में थे।