Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का किया उद्घाटन

short by अनिल कुमार / on Friday, 7 January 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के...राष्ट्रीय संकल्पों को मज़बूत करते हुए...एक और कदम बढ़ाया है।" मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह संस्थान उनके लिए खास है क्योंकि उनके कॉलेज के दिन आसपास ही बीते थे।
read more at PIB