वायरल बुखार होने के चलते दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल वायरल बुखार होने के चलते दलीप ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। गिल दलीप ट्रॉफी में नार्थ ज़ोन टीम के कप्तान थे और अब बतौर कप्तान उनकी जगह अंकित कुमार लेंगे। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल अब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अभ्यास शुरू कर देंगे।
read more at ABP न्यूज़


