Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति और पीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके समाधि स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी

short by शिव / on Sunday, 25 December, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "भारत के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।"