महिला खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेंगलुरु में रेहड़ी वालों से लेती थी मुफ्त भजिया, हुई गिरफ्तार
बेंगलुरु में खुद को पुलिसकर्मी बताकर रेहड़ी वालों से मुफ्त भजिया, सब्ज़ी और फल लेने के आरोप में एक इंजीनियर की 50-वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, "आरोपी बीते 1-माह से यह काम कर रही थी...हमें नहीं पता कि आर्थिक रूप से मज़बूत परिवार से होने के बावजूद महिला ऐसा क्यों करती थी।"


