टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे अफगान बल्लेबाज़ बने रहमत शाह
रहमत शाह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलवायो टेस्ट में अफगानिस्तान की पहली पारी में रहमत तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 231 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने ही दोहरा शतक जड़ा था।
read more at इंडिया टीवी


