विनेश का नोटों की माला से स्वागत करने वालीं रेसलर नेहा ने अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
भारत की 16 वर्षीय रेसलर नेहा सांगवान ने जॉर्डन में अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में जापान की रेसलर को 10-0 से हराया। गौरतलब है, विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स से लौटने के बाद बलाली स्थित उनके गांव में नेहा ने ₹11,000 के नोटों की माला से उनका स्वागत किया था।
read more at जनसत्ता


