Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाए पीएमओ: रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर बजरंग पुनिया

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 7 November, 2023
पहलवान बजरंग पुनिया ने अभिनेत्री रश्मिका मंदणा के डीपफेक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा है, "खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा और निजता के मद्देनज़र यह चिंताजनक और गंभीर मुद्दा है।" उन्होंने कहा, "भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री कार्यालय को उचित कदम उठाने चाहिए व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।"