Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अरुणाचल के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक कांग्रेस की यात्रा हो सकती है: जयराम रमेश

short by शिव / on Sunday, 26 February, 2023
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस देश में पूर्व से पश्चिम के बीच एक यात्रा निकाल सकती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "संभव है कि यह यात्रा पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश) से शुरू हो और इसका समापन पोरबंदर (गुजरात) में हो।" बकौल जयराम, कुछ हफ्तों में सब तय कर लिया जाएगा।