अभिनेता विजय को केरल में फैन्स ने घेरा, क्षतिग्रस्त हुई उनकी कार का वीडियो आया सामने
केरल में आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग करने गए अभिनेता विजय को सोमवार को फैन्स ने घेर लिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, विजय के फैन्स ने उनकी कार का एयरपोर्ट से होटल तक पीछा किया था। एक वीडियो में उनकी कार में कई डेंट व दरवाज़े का शीशा टूटा हुआ दिख रहा है।
read more at LatestLY


