FPIs ने अक्टूबर में ₹34,843 करोड़ के शेयर बेचे
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अक्टूबर में ₹34,843 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की जिससे लगातार दूसरा महीना भारी बिकवाली का रहा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, वैश्विक ब्याज दरें और कॉर्पोरेट अर्निंग्स को लेकर अनिश्चितता प्रमुख कारण रहे। हालांकि, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में FPIs ने ₹6,300 करोड़ की खरीदारी की जिसमें फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर प्रमुख रहे।
read more at Moneycontrol


