माता-पिता नहीं चाहते थे कि मैं ऐक्टर बनूं, पापा की फिल्म 22 साल बाद हिट हुई: सनी के छोटे बेटे
अभिनेता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने बताया है कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह ऐक्टर बनें। उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री में कुछ भी फिक्स नहीं...आप एक पल में खुश हैं और अगले पल परेशान। पापा की फिल्म ('गदर 2') 22 साल बाद हिट हुई इसलिए वह मेरे लिए परेशान थे लेकिन मुझे ऐक्टिंग से प्यार था।"


