राजस्थान में स्कूटर सवार 2 नर्सिंग छात्राओं को डंपर ने मारी टक्कर, एक को 200 मीटर तक घसीटा
कोटा (राजस्थान) में गुरुवार को स्कूटर सवार 2 नर्सिंग छात्राओं को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सामने आए घटना के वीडियो में डंपर के अगले हिस्से में फंसे स्कूटर के साथ एक छात्रा को ड्राइवर 200 मीटर तक घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ड्राइवर नशे में था।
read more at News18 हिंदी


