Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस स्मॉलकैप कंपनी ने 5 साल में दिया 5,500% का तगड़ा रिटर्न, ₹1 लाख बने ₹55 लाख

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 29 November, 2024
स्मॉलकैप कंपनी राजू इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 5 साल में 5,500% से अधिक का रिटर्न दिया है। बीएसई के डेटा के अनुसार, 27 नवंबर 2019 को कंपनी के शेयर की कीमत ₹6.28 थी और शुक्रवार को इसके शेयर ₹364.80 पर बंद हुए। इस हिसाब से नवंबर 2019 में इसमें निवेश किए गए ₹1 लाख अब ₹55 लाख होंगे।