यूपी में बोतल बंद पानी के 39 ब्रैंड्स पर लगा प्रतिबंध, पीने योग्य नहीं पाए गए
यूपी में बोतलबंद पानी की गुणवत्ता को लेकर सामने आई गंभीर शिकायतों के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने 39 पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों के उत्पादों की बिक्री और सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एफएसडीए ने कंपनियों को 48 घंटे के भीतर अपने स्टॉक का पूरा विवरण विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


