जॉर्डन के चर्च पर हमले की भारत ने की निंदा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहराया समर्थन
भारत ने जॉर्डन के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए जघन्य हमले की निंदा की है जिसमें कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत इस मुश्किल घड़ी में जॉर्डन सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हैं।"
read more at Times Now नवभारत


