पेरिस हिल्टन के पहले बच्चे का सरोगेसी से हुआ जन्म; शेयर की हाथ थामे हुए तस्वीर
अमेरिकी सोशलाइट व बिज़नेसवुमन पेरिस हिल्टन और उनके पति कार्टर रीम के पहले बच्चे का जन्म हुआ है। हिल्टन ने पीपल मैगज़ीन से सरोगेसी के ज़रिए बेटे की मां बनने की पुष्टि की है। हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर बेटे का हाथ थामे हुए तस्वीर शेयर कर लिखा, "तुम्हारे लिए जो प्यार है उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकती।"
read more at Instagram


