देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 20,000 से अधिक नए केस, 16,482 लोग उबरे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,139 नए मामले सामने आए जबकि 16,482 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,25,557 हो गई है। वहीं, कुल 4,30,28,356 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,36,076 है।
read more at NewsBytes हिन्दी


