'हिन्दुस्तानी भाऊ' को महाराष्ट्र में धारावी छात्रों के प्रदर्शन मामले में मिली ज़मानत
मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को विकास फाटक उर्फ 'हिन्दुस्तानी भाऊ' को धारावी छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा को लेकर प्रदर्शन के मामले में ज़मानत दे दी। हिन्दुस्तानी भाऊ को धारावी पुलिस ने 1 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर छात्रों को भड़काने का कथित वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
read more at LatestLY


