एससी ने भगोड़े माल्या की सज़ा की तारीख की तय, कहा- प्रत्यर्पण का और इंतज़ार नहीं कर सकते
सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को अवमानना मामले में दोषी ठहराने के बाद सज़ा तय करने के लिए 18 जनवरी की तारीख तय कर दी है। बकौल कोर्ट, वह माल्या के प्रत्यर्पण का अब और इंतज़ार नहीं कर सकते। केंद्र ने बताया, माल्या के प्रत्यर्पण को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन कुछ 'गोपनीय कार्यवाही' लंबित हैं।
read more at Twitter


