Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15 साल की लड़की ने 37 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर झारखंड में की अपने माता-पिता की हत्या

short by shashank mishra / on Wednesday, 10 August, 2022
जमशेदपुर (झारखंड) में 15-वर्षीय लड़की ने 37-वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े और प्रेशर कुकर से वार कर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। एसपी (सिटी) के. विजय शंकर के मुताबिक, नाबालिग रविवार रात अपने प्रेमी संग भागकर शादी करने वाली थी लेकिन माता-पिता ने जाने से रोका तो उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। दोनों को पकड़ लिया गया है।