Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टैटू के ज़रिए हुई पूर्व मॉडल दिव्या के शव की पहचान, गुरुग्राम के होटल में हुई थी हत्या

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 13 January, 2024
27 वर्षीय पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा में एक नहर से बरामद हुआ है। गौरतलब है कि 2 जनवरी को गुरुग्राम के एक होटल में पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा, "हमने टैटू के ज़रिए शव की पहचान की है। नहर में मिले शव के शरीर पर दो टैटू थे।"
read more at The Print