Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सरकार ने बीजेपी पार्षद सौम्या को जयपुर नगर निगम के मेयर पद से किया बर्खास्त

short by पीयूषा शर्मा / on Tuesday, 27 September, 2022
राजस्थान सरकार ने मंगलवार को बीजेपी की सौम्या गुर्जर को जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर और पार्षद पद से बर्खास्त कर दिया। न्यायिक जांच में गुर्जर को निगम के पूर्व आयुक्त यज्ञमित्र देव के साथ मारपीट करने का दोषी पाया गया था। गुर्जर पर अगले 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई है।