सुविधा ऐप के ज़रिए ऑनलाइन नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं उम्मीदवार: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग (ईसी) के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने 5 राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के तारीखों के ऐलान के दौरान कहा कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन नॉमिनेशन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए विकसित सुविधा ऐप पर ऑनलाइन नॉमिनेशन का विकल्प दिया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


