एशियन गेम्स के 3X3 बास्केटबॉल में भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को हराया
एशियन गेम्स 2022 के 3X3 बास्केटबॉल में भारतीय पुरुष टीम ने पूल-सी मैच में मलेशिया को हरा दिया है। भारत के सहज प्रताप सिंह सेखों ने 10 अंक बनाए जिसकी मदद से भारत ने मलेशिया को 20-16 से हरा दिया। अब भारतीय टीम का सामना अगले ग्रुप स्टेज मैच में बुधवार को मकाउ से होगा।
read more at ABP न्यूज़


