जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए बहकाए गए 5 युवकों को सेना ने किया रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बारामूला के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की भर्ती करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 नाबालिग समेत 5 युवाओं को रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया, "सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर्स के संपर्क में आए युवाओं को आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए बहकाया गया था।"
read more at ABP न्यूज़


