'करण अर्जुन' की शूटिंग के दौरान शाहरुख व सलमान को पापा सुबह 5 बजे जगा देते थे: ऋतिक
अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया है कि उनके पिता व निर्देशक राकेश रोशन अपनी फिल्म 'करण अर्जुन' (1995) की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान को सुबह 5 बजे जगा देते थे। उन्होंने कहा, "शाहरुख हों या सलमान, हर किसी की नींद उनके (राकेश रोशन) 'उठो, काम का समय हो गया है' कहने से खुलती थी।"


