Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर चल रही है: कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 4 January 2022
भारत की कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख एन.के. अरोड़ा ने कहा है, "भारत में साफतौर पर कोविड-19 की तीसरी लहर चल रही है जिसका प्रमुख कारण ओमीक्रॉन वैरिएंट है।" उन्होंने कहा कि मुंबई, कोलकाता और विशेषकर दिल्ली जैसे महानगरों में कोविड-19 के 75% मामले ओमीक्रॉन वैरिएंट की वजह से हैं। बकौल डॉक्टर अरोड़ा, ओमीक्रॉन बहुत तेज़ी से फैल रहा है।