Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में 2021 व 2022 में 240 शेरों और 370 तेंदुओं की हुई मौत: राज्य सरकार

short by शिव / on Wednesday, 1 March 2023
गुजरात के वन व पर्यावरण मंत्री मुलुभाई बेरा ने विधानसभा में बताया है कि राज्य में वर्ष 2021 व 2022 में 240 शेरों और 370 तेंदुओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 26 शेरों और 114 तेंदुओं की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है। बकौल बेरा, सरकार ने अप्राकृतिक मौत रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।