डीजीसीए ने गो फर्स्ट को भेजा नोटिस, पूछा- आपका लाइसेंस क्यों नहीं रद्द किया जाए?
विमानन नियामक डीजीसीए ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने विमानन कंपनी से नोटिस में अपनी फ्लाइट्स को अचानक कैंसल करने और सेवा के संचालन को जारी न रख पाने को लेकर पूछा, "आपका लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाए?" डीजीसीए ने नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
read more at लेटेस्टली


