Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भगवा झंडा भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है, लाल किले पर फहराएंगे: कर्नाटक के मंत्री

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 10 February 2022
कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा है, "भविष्य में 100, 200 या 500 वर्ष बाद किसी दिन भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।" उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म देश में प्रधान बनेगा तब हम लाल किले पर भगवा ध्वज फहराएंगे।" बकौल ईश्वरप्पा, "लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर हंसते थे। क्या अब हम वह नहीं बना रहे हैं?"