दिल्ली में अब 24X7 खुले रह सकेंगे प्रतिष्ठान, 300 से अधिक आवेदन हुए स्वीकार: रिपोर्ट
एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि दिल्ली में छूट के लिए आवेदन करने वाले रेस्टोरेंट, परिवहन सेवाओं, बीपीओ, ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं जैसे 314 प्रतिष्ठान अगले हफ्ते से 24X7 खुले रह सकेंगे। बकौल अधिकारी, उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इससे संबंधित आवेदनों से जुड़े प्रस्ताव को हाल ही में मंज़ूरी दी जिनमें से कुछ 2016 से लंबित थे।
read more at जनसत्ता


