Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नूंह हिंसा के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा गया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 22 August, 2023
अधिकारियों ने बताया है कि आमिर नामक शख्स को नूंह (हरियाणा) में हुई सांप्रदायिक झड़पों को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आमिर के पैर में गोली मारी थी और अस्पताल की तस्वीर में वह बिस्तर पर लेटा हुआ दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की गई है।