इन्फोसिस ने गोविंद अय्यर को अगले 5 साल के लिए कंपनी का स्वतंत्र निदेशक किया नियुक्त
इन्फोसिस ने गुरुवार को अगले पांच साल के लिए कंपनी के एडिशनल और स्वतंत्र निदेशक के रूप में गोविंद वैदिराम अय्यर की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी। इन्फोसिस ने बताया है कि अय्यर की नियुक्ति कंपनी बोर्ड के नामांकन और रेम्यूनरेशन कमिटी की सिफारिश पर की गई है। अय्यर भारत में सोशल वेंचर पार्टनर्स के संस्थापक सदस्य और चेयरपर्सन हैं।
read more at moneycontrol हिंदी


