पाकिस्तान में आतंकियों संग मुठभेड़ में सेना के अधिकारी समेत 6 सैनिकों की हुई मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार रात आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी समेत 6 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि उत्तरी वज़ीरिस्तान ज़िले में हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी भी मारे गए। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
read more at भाषा


