Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम की जलमग्न हुई खदान से रेस्क्यू टीम को मिला 1 मज़दूर का शव, कई अब भी फंसे

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 8 January, 2025
असम के दीमा हसाओ में जलमग्न हुई कोयला खदान से रेस्क्यू टीम ने 48 घंटे बाद एक शव बरामद किया है जबकि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने X पर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है, सोमवार को 300 फीट गहरी खदान में अचानक पानी भरने से अंदर कई मज़दूर फंस गए थे।
read more at Hindustan Times