Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में बस और ट्रक की टक्कर में महिला कॉन्स्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मियों की हुई मौत

short by मनीष झा / on Wednesday, 17 January, 2024
पंजाब के होशियारपुर में बुधवार को पुलिस की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिसमें एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में सवार करीब 13 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, बस में सवार पुलिसकर्मी गुरदासपुर जा रहे थे।