जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी दूतावास ने कोलंबो में 2 दिनों के लिए अपनी सेवाएं बंद कीं
श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी दूतावास ने कोलंबो में अगले 2 दिनों के लिए ऐहतियात के तौर पर अपनी दूतावास संबंधी सेवाएं बंद कर दी हैं। दूतावास ने ट्वीट किया, "हम किसी भी असुविधा के लिए खेद जताते हैं...और...रद्द किए गए सभी कामकाज को पुन: नियोजित करेंगे।" गौरतलब है, श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा की गई है।
read more at भाषा


