Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए पंजीकरण शुल्क माफ करे FSSAI: जेपी नड्डा

short by तान्या झा / on Saturday, 20 July, 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई को स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए पंजीकरण शुल्क माफ करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि विक्रेताओं से पंजीकरण शुल्क के तौर पर सालाना ₹100 लिया जाता है। नड्डा ने इसके साथ ही देशभर में स्ट्रीट फूड केंद्र बनाने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।
read more at भाषा