Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के भूजल में सामान्य स्तर से 22 गुना अधिक नाइट्रेट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा

short by खुशी / on Saturday, 27 December 2025
सेंट्रल ग्राउंडवॉटर बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अलग-अलग जगहों के भूजल नमूनों में 20% से अधिक में नाइट्रेट का स्तर सुरक्षित सीमा (45 mg/l) से 22-गुना अधिक मिला है। कुछ जगह यह 994 mg/l तक मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी में नाइट्रेट की अधिकता से व्यस्कों में कैंसर-थायरॉइड और बच्चों में 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' का खतरा रहता है।