'जुरासिक पार्क' के ऐक्टर सैम नील ने किया स्टेज-3 ब्लड कैंसर से उबरने का खुलासा
फिल्म 'जुरासिक पार्क' के ऐक्टर सैम नील ने बताया है कि उनका स्टेज-3 ब्लड कैंसर संबंधी इलाज चल रहा है। 75-वर्षीय नील ने पहली बार मार्च-2022 में ग्रंथियों में सूजन महसूस की थी जिसके बाद उन्हें ऐंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा (ब्लड कैंसर) का पता चला था। इलाज के बाद कैंसर-मुक्त हो चुके सैम को अब ज़िंदगीभर कीमोथेरेपी संबंधी दवाएं लेनी होंगी।
read more at The Independent


