भारत ने अमेरिका के 500% टैरिफ वाले बिल पर दी पहली प्रतिक्रिया
विदेश मंत्रालय ने रूस से तेल खरीदने वाले भारत समेत अन्य देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने के प्रावधान वाले अमेरिकी विधेयक पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा, "हम इस बिल से अवगत हैं। ऊर्जा स्रोतों को लेकर हमारा रुख वैश्विक बाज़ारों में स्थिति और अपने लोगों के लिए विविध स्रोतों से ऊर्जा जुटाने की आवश्यकता पर निर्भर है।"
read more at ANI


