₹12000/माह की सैलरी पर यूपी के कॉलेज में 'नियुक्त' किए गए 'गोलू' लंगूर की गई नौकरी
अलीगढ़ (यूपी) के डीएस डिग्री कॉलेज में बंदरों के आतंक से निपटने के लिए ₹12,000/माह के वेतन पर 'तैनात' किए गए 'गोलू' लंगूर की नौकरी चली गई है। करीब 6-महीने से 'ड्यूटी' कर रहा गोलू कैंपस में गश्त लगाकर बंदरों को भगाता था। जैसे ही यह खबर वन विभाग तक पहुंची, अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मुक्त करवाया।
read more at TV9 भारतवर्ष


